शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में मुनाफा वसूली के संकेत- एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 3,340 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 3,150 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

मैक्सिको की खाड़ी में तूफान के कारण ऊर्जा कंपनियों ने अपतटीय परिचालन को निलंबित कर दिये जाने के कारण आज कच्चे तेल की कीमतें पाँच महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गयी है। रिफाइनरों ने इस सप्ताह के अंत में तूफान लॉरा के लैंडफॉल करने से पहले गल्फ तटीय प्लांट को बंद कर दिया। मेक्सिको की खाड़ी में तेल उत्पादन का लगभग 82% सोमवार दोपहर के आसपास रोक दिया गया था। मोतिवा एंटरप्राइजेज एलएलसी और वेलेरो एनर्जी कॉर्प सहित कंपनियों की रिफाइनरी बंद होने की संभावना है, जिससे संभवतः 1 मिलियन बैरल प्रति दिन क्षमता से अधिक उत्पादन बंद हो गया है।

यह क्षेत्रों कुल अमेरिकी तेल का 17% और अमेरिकी नेचुरल गैस का 5% उत्पादन करता है। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन और रूस सहित अन्य तेल उत्पादक सदस्यों के अनुसार ओपेक प्लस समूह के जो तेल उत्पादक देश मई से जुलाई तक आपूर्ति के लक्ष्य से अधिक उत्पादन करते हैं, उन्हें इसकी भरपायी करने के लिए अगले दो महीने एक लाख बैरल से अधिक उत्पादन में कमी करनी होगी। नेचुरल गैस की कीमतों में नरमी का रुझान रह सकता है और कीमतों में 185 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 194 रुपये के स्तर तक बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी तट पर अत्यधिक गर्मी और इस सप्ताह दक्षिण और दक्षिणपूर्व में अगस्त महीने की गर्मी और आद्र्रता और मैक्सिको की खाड़ी में दो उष्णकटिबंधीय तूफान की संभावना के कारण अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतें शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुई थी। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!