शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में सुस्ती के संकेत - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं जबकि चीन का बाजार 1-8 अक्टूबर के बीच राष्ट्रीय अवकाश के कारण बंद रहेगा।

तांबे की कीमतें 518 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 508 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बड़े कोरोना वायरस स्टीमुलस बिल पर अमेरिकी कांग्रेस के साथ बातचीत को रोकने के बाद आज लंदन में तांबे की कीमतों में गिरावट हुई है। लंदन में तीन महीने के कॉन्टैंक्ट के मुकाबले नकद तांबें पर छूट 22.25 डॉलर प्रति टन हो गयी, जो 22 जून के बाद का सबसे अधिक है, जो निकट भविष्य में अधिक आपूर्ति का संकेत देता है। पिछले दो हफ्तों में एलएमई तांबे का भंडार दोगुनी हो गयी है। चिली में कैंडेलारिया तांबा खदान में श्रमिक संघ ने कनाडा के लुंडिन माइनिंग के एक अनुबंध प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, जिससे हड़ताल की संभावना बढ़ गयी है।

जिंक की कीमतें 190 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 186 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। लेड की कीमतें 145 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 148 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। निकल की कीमतों में नरमी रह सकती है और कीमतों को 1,048 रुपये के पास समर्थन के साथ 1,080 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। रॉयटर्स के अनुसार इंडोनेशिया संभावित निवेश को लेकर टेस्ला के साथ शुरुआती चर्चा कर रहा है। इंडोनेशिया बैटरी रसायन निकालने और इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण के लिए निकल के लिए एक पूर्ण आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने का इच्छुक है।
एल्युमीनियम (अक्टूबर) की कीमतें 143 रुपये के पास सहारा के साथ 147 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। लंदन में तीन महीने के कॉन्टैंक्ट के मुकाबले नकद एल्युमीनियम पर छूट 25.50 डॉलर प्रति टन हो गयी, जो 2 जुलाई के बाद सबसे कम है जबकि एलएमई में एल्युमीनियम का भंडार 18 मई के बाद सबसे कम 1.43 मिलियन टन हो गया। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!