शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में बाधा, नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी की उम्मीद - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

कच्चे तेल की कीमतें 2,850-3,020 रुपये के कम दायरे में फंसी हुई हैं, लेकिन पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में रिकवरी देखी गयी है।

लेकिन कोविड-19 संक्रमण में फिर से वृद्धि ने आर्थिक विकास के बाधित रहने और ईंधन की माँग में कमी की संभावना को बढ़ा दिया। यूरोप में, कुछ देश कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कर्फ्यू और लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रहे है। ब्रिटेन ने लंदन में कड़े प्रतिबंध लगाये है। ईआईए के अनुसार अमेरिकी कच्चे के भंडार में तेज गिरावट हुई है, क्योंकि तूफान डेल्टा के कारण अपतटीय तेल उत्पादन बंद था, जबकि डिस्टिलेट भंडार में 2003 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की है क्योंकि रिफाइनरियां बंद थी। पिछले चार हफ्तों में, रिफाइनरियों ने एक साल पहले की तुलना में 7.5% कम उत्पाद की आपूर्ति की है, और कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि को देखते हुये, ईंधन की माँग कमजोर रह सकती है। ओपेक और उसके सहयोगी देशों ने 7.7 मिलियन बैरल प्रति दिन की मौजूदा कटौती की तुलना में जनवरी से 2 मिलियन बैरल प्रति दिन कम कटौती करेंगे। पेट्रोलियम निर्यातक देशों (ओपेक) और संबद्ध तेल उत्पादकों के संगठन की एक तकनीकी समिति ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक प्रतिबंध के कारण तेल की कम होती माँग को लेकर चिंता व्यक्त की और अपने वैश्विक तेल उत्पादन में कटौती के अनुपालन की समीक्षा की। ओपेक के महासचिव ने कहा कि माँग अपेक्षा से अधिक धीरे-धीरे ठीक हो रही है और ओपेक प्लस यह सुनिश्चित करेगा कि तेल की कीमतें नवंबर के अंत में फिर से कम न हों। इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतें 2,740-3,280 रुपये के दायरे में काफी अस्थिरता के साथ कारोबार कर सकती है, जहाँ बाधा के पास बिक्री का दबाव देखा जा सकता है।
अमेरिकी नेचुरल गैस की कीमतें पिछले सप्ताह 11 से अधिक महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी। सर्दियों में अनुमान से अधिक ठंड के बाद हीटिंग में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की माँग की संभावना से कीमतों को मदद मिल रही है। इस सप्ताह नेचुरल गैस की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 180-230 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!