शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में तेजी रुझान के साथ उच्च स्तर पर गिरावट होने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं लेकिन उच्च स्तर से गिरावट होने की संभावना है।

तांबे की कीमतें 528 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 535 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। शंघाई में बेस मेटल की कीमतों में कल की बढ़त आज भी जारी है जबकि एलएमई में कीमतों में भी तेजी का रुझान है। शीर्ष उत्पादक चिली में आपूर्ति को लेकर व्यापक व्यवधनों को लेकर चिंता के कारण तांबे की कीमतों को मदद मिल रही है। अमेरिकी मुद्रा डॉलर के कमजोर होने से अन्य करेंसी वाले देशों के लिए मेटल सस्ता हो गया है जिससे माँग और कीमतें बढ़ सकती हैं।
जिंक की कीमतें 198 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 202 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। लेड की कीमतें 148 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 152 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। निकल की कीमतों में तेजी रह सकती है और कीमतों को 1,160 रुपये के पास समर्थन के साथ 1,198 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। अंतरराष्ट्रीय निकल अध्ययन समूह के अनुसार 2021 में विश्व स्तर पर निकल की वैश्विक माँग 2.52 मिलियन टन होने की उम्मीद है जबकि इस वर्ष 2.32 मिलियन टन रहने का अनुमान है। ग्लेनकोर कार निर्माताओं और बैटरी निर्माताओं के साथ इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी के एक प्रमुख घटक निकल के बारे में बात कर रहा है- जिसके को लेकर टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क ने खनिकों को और अधिक उत्पादन करने के लिए कहा है।
एल्युमीनियम की कीमतें 150 के पास सहारा के साथ 154 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार सितंबर में चीन ने 3.16 मिलियन टन प्राथमिक एल्युमीनियम का उत्पादन किया है जो एक साल पहले की तुलना में 7.9% अधिक है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!