शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेचुरल गैस में तेजी, कच्चे तेल की कीमतों में एक बड़े दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के एक बड़े दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 2,980 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 2,840 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप में कोविड -19 के संक्रमण में उछाल के कारण कच्चे तेल की माँग को लेकर जोखिम के कारण तेल की कीमतों में पिछले हफ्ते की गिरावट आज भी जारी है जबकि आपूर्ति बढ़ने की संभावना ने भी सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। संयुक्त राज्य अमेरिका में शनिवार तक दो दिनों में नये कोरोना वायरस संक्रमणों की सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई जबकि रविवार को फ्रांस में नये मामलों की संख्या रिकॉर्ड 50,000 से अधिक हो गयी है। दूसरी ओर लीबिया के नेशनल ऑयल कॉर्प ने शुक्रवार को दो प्रमुख बंदरगाहों से निर्यात पर रोक को समाप्त कर दिया और कहा कि उत्पादन चार सप्ताह में 1 मिलियन बैरल प्रति दिन तक पहुँच जायेगा जो अनुमान से अधिक तेल उत्पादन होगा। ओपेक प्लस पेट्रोलियम निर्यातक देशों (ओपेक) और रूस के संगठन सहित उत्पादकों के एक समूह भी जनवरी 2021 में उत्पादन में 2 मिलियन बैरल प्रति दिन की वृद्धि करने के लिए तैयार है। ऊर्जा सेवाओं की फर्म बेकर ह्यूजेस के अनुसार संयुक्त राज्य में, ऊर्जा कंपनियों ने 23 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में रिगों की संख्या को 5 बढ़ाकर कुल 287 कर दिया है। रिगों की संख्या भविष्य में आपूर्ति का एक संकेत है।

नेचुरल गैस की कीमतों में उठापटक के साथ तेजी रह सकती है और कीमतों में 215 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 225 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। निर्यात माँग में बढ़ोतरी और सरकारी भंडारण में कमी के आँकड़ों के बाद कीमतों को मदद मिलनी चाहिये, लेकिन नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मौसम के गर्म रहने से कीमतों की बढ़त पर रोक लग सकती है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!