शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में एक बड़े दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के एक बड़े दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 2,860 के स्तर पर अड़चन के साथ 2,710 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप में कोविड-19 के संक्रमण में उछाल के कारण कच्चे तेल की माँग को लेकर जोखिम के साथ अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में बढ़ोतरी के कारण कल तेल की कीमतों में 5% की गिरावट के बाद मैक्सिको की खाड़ी में तूफान जेटा के कारण लुइसियाना अमेरिकी उत्पादन के बाधित होने से कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। लेकिन तूफान जेटा का प्रभाव अल्पकालिक रहने की उम्मीद है और अमेरिकी उत्पादन के फिर से शुरू होने से तेल की आपूर्ति में तेजी आयेगी, क्योंकि लीबिया आठ महीने की नाकाबंदी के बाद उत्पादन तेजी से बढ़ाता जा रही है और संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी से नये प्रतिबंधे को लगाया जा रहा है। अमेरिका के ऊर्जा सूचना प्रशासन के आँकड़ों के अनुसार 23 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 4.3 मिलियन बैरल बढा है।
नेचुरल गैस की कीमतों में उठापटक के साथ तेजी रह सकती है और कीमतों में 239 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 250 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकता है। उष्णकटिबंधीय तूफान जेटा मैक्सिको की खाड़ी की ओर बढ़ने से नेचुरल गैस की कीमतें बढ़ गयी। तूफान की गति मैक्सिको की खाड़ी में उत्पादन को लगभग 20% तक बाधित कर सकती है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!