शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की संभावना -एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के एक बड़े दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 2,770 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 2,640 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप में कोविड-19 के संक्रमण में उछाल के कारण कच्चे तेल की माँग को लेकर जोखिम के कारण तेल की कीमतों में आज 4% से अधिक की गिरावट हुई है। जबकि कारोबारी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव सप्ताह के दौरान सावधानी बरत रहे हैं। यूरोप के देशों ने कोविड-19 संक्रमण दर को नियंत्रित करने के उद्देश्य से तालाबंदी फिर से की जा रही है। कमजोर माँग और बढ़ती आपूर्ति के बारे में चिंता के कारण अक्टूबर में तेल की कीमतों में लगातार दूसरे महीने गिरावट हुई और डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की कीमतों में 11% और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में 8.5% की गिरावट हुई है। रॉयटर्स सर्वेक्षण के अनुसार लीबिया और इराक से आपूर्ति बढ़ती जा रही है, जो पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के सदस्य हैं, जिससे अन्य सदस्यों द्वारा उत्पादन में कटौती की भरपायी होने से अक्टूबर में लगातार चौथे महीने समूह के उत्पादन में वृद्धि हुई है।
नेचुरल गैस की कीमतों में उठापटक के साथ तेजी रह सकती है और कीमतों में 243 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 251 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकता है। लिक्वीफॉइड नेचुरल गैस (एलएनजी) की अनुमान से अधिक निर्यात माँग, कम उत्पादन और सरकारी भंडारण में अनुमान से कम बढ़ोतरी के कारण नेचुरल गैस वायदा की कीमतें पिछले हफ्ते बढ़त के साथ बंद हुई। (शेयर मंथन, 02 नवम्बर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!