शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना हैं। तांबे की कीमतें 608 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 613 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है।

आज सुबह एसएचएफई में बेस मेटल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है और एलएमई पर बेस मेटल की कीमतों में गिरावट हुई है। निवेशकों को दिसंबर के चीनी व्यापार आँकड़ों का इंतजार है और वैक्सीन की शुरूआत और कोरोना वायरस रोकथाम उपायों पर भी पैनी नजर रखी है। एलएमई-पंजीकृत गोदामों में तांबे का स्टॉक 102,550 टन है जो पिछले अक्टूबर से 40% से अधिक नीचे हैं। एलएमई बाजार पर तांबे की उपलब्धता को लेकर चिंता ने तीन महीने के कॉन्टैंक्ट के मुकाबले नकद तांबे की छूट कम हो गयी है। चीनी बैंकों ने दिसंबर में 1.26 ट्रिलियन युआन (195 बिलियन डॉलर) नये ऋण उपलब्ध कराये हैं, जो पिछले महीने के 1.43 ट्रिलियन युआन से कम है।
जिंक की कीमतें 217 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 220 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। लेड की कीमतें 165 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 168 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। निकल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित कारोबार करने की संभावना है और कीमतों को 1,276 रुपये के पास समर्थन के साथ 1,294 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। प्रमुख निकल उत्पादक फिलीपींस ने एक द्वीप पर खनन पर रोक लगाने का आदेश दिया जो कुछ परियोजनाओं का केन्द्र है। स्टेनलेस स्टील में इस्तेमाल होने वाले निकल स्टील पिग की लागत अधिक हो गयी है, क्योंकि कई चीनी स्मेल्टर उच्च कीमत वाले निकल कंसेन्टेंट का उपयोग कर रहे हैं जो उन्होंने हाल ही में खरीदा था। शंघाई एक्सचेंज द्वारा मॉनिटर किये गये वेयरहाउस में निकल के भंडार, जो 2020 में आधे से अधिक गिर गया था, में कमी से भी कीमतों को मदद मिली है।
एल्युमीनियम की कीमतों में 165 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 166 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है। एलएमई में एल्युमीनियम का भंडार अप्रैल 2020 के बाद से 1.31 मिलियन टन पर सबसे निचले स्तर पर पहुँच गयी, जबकि अमेरिकी एल्युमीनियम प्रीमियम 16 सितम्बर के बाद से बढ़कर 329.33 डॉलर प्रति टन के उच्च स्तर पर पहुँच गया। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!