शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में रह सकती है तेजी - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 3,880 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 3,780 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

अमेरिका के कच्चे तेल के भंडार में भारी गिरावट के बावजूद कोरोना वायरस महामारी के बीच और ताजा यात्रा प्रतिबंधें को लेकर चिंताओं के कारण कल तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था 2020 में विश्व युद्ध दो के बाद से अपनी गति कम हो गयी, क्योंकि कोविड-19 महामारी ने उपभोक्ता खर्च और व्यापार निवेश को प्रभावित किया, जिससे लाखों अमेरिकियों को काम से बाहर कर दिया है। यूरोपियन यूनियन द्वारा स्ट्राइकर वैक्सीन की जाँच और एस्ट्राजेनेका पीएलसी और फाइजर इंक से डिलीवरी पर रोक के कारण टीकाकरण को धीमा कर दिया है। चीन में, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता, कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के कारण लूनर नव वर्ष से पहले यात्रा प्रतिबंधें को बढ़ा दिया है।
नेचुरल गैस की कीमतों में तेज उठापटक होने की संभावना है और कीमतों को 196 रुपये के स्तर पर बाधा और 190 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!