शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल और नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 3,950 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 3,860 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

प्रमुख उत्पादकों द्वारा अपनी प्रतिबद्धताओं के अनुसार कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती किये जाने के कारण आज तेल की कीमतों में लगभग 1% की वृद्धि हुई है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान कमजोर माँग के कारण तेल की कीमतों भारी गिरावट हुई थी। रॉयटर्स सर्वेक्षण के अनुसार ओपेक समूह और उसके सहयोगियों द्वारा तेल आपूर्ति प्रतिबंधें को कम किये जाने पर सहमत होने के बाद जनवरी में सातवें महीने में ओपेक के तेल उत्पादन में वृद्धि हुई। पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन जनवरी में प्रति दिन 25.75 मिलियन बैरल का उत्पादन कर रहा है जो दिसंबर के उत्पादन से 1,60,000 मिलियन बैरल प्रति दिन अधिक है। जनवरी में रूस के तेल उत्पादन में वृद्धि हुई लेकिन उत्पादन कम करने के समझौते के अनुरूप हुई है जबकि कजाकिस्तान में तेल उत्पादन में गिरावट हुई है। दोनों देश ओपेक प्लस समूह के सदस्य हैं।
नेचुरल गैस की कीमतों में तेज उठापटक होने की संभावना है और कीमतों को 211 रुपये के स्तर पर बाधा और 194 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!