शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेचुरल गैस में तेजी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 4,510 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 4,415 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

उद्योग समूह आँकड़ों के अनुसार पिछले सप्ताह अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि के बाद आज शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतों में गिरावट हुई है, क्योंकि अमेरिका में बर्फीले मौसम के बाद तेल उत्पादकों केन्द्रों के बंद होने के बाद दक्षिणी राज्यों में रिफाइनरियों की ओर से माँग कम हो गयी। अमेरिकी पेट्रेलियम संस्थान (एपीआई) के अनुसार पिछले हफ्ते अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में 1 मिलियन बैरल की बढ़ोतरी हुई है जबकि रॉयटर्स पोल को 5.2 मिलियन बैरल की गिरावट का अनुमान था। वर्ष की शुरुआत से ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल दोनों की कीमतों के 26% बढ़त के साथ 13 महीने के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद कीमतों में एक ठहराव देखा जा रहा है। सऊदी अरब के नेतृत्व में पेट्रोलियम निर्यातक देशों और सहयोगियों के संगठन द्वारा आपूर्ति में 1 मिलियन बैरल प्रति दिन की अतिरिक्त कमी के कारण कीमतों में उछाल दर्ज की गयी है। इसके साथ ही विकास को बढ़ावा देने के लिए खर्चों को प्रोत्साहन, निवेशकों द्वारा कमोडिटीज निवेश में लगातार बदलाव, और टीकाकरण से महामारी संबंधी प्रतिबंधें को हटाये जाने से तेल की कीमतों को मदद मिली है।

नेचुरल गैस की कीमतों में तेज उठापटक होने की संभावना है और कीमतों को 213 रुपये के स्तर पर रुकावट और 205 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में गिरावट हुई है। अमेरिका के पूर्वी तट के अधिकांश हिस्सों में तापमान के सामान्य से अधिक गर्म और पश्चिमी तट पर सामान्य से अधिक ठंडा रहने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!