शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना हैं। तांबे (मार्च) की कीमतें 699 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 707 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है।

फरवरी महीने में चीन के अधिकारिक मैनुफैक्चरिंग आँकड़ों के कमजोर रहने के कारण आज एसएचएफई और एलएमई पर बेस मेटल की कीमतों में आज नरमी देखी जा रही है। फरवरी महीने में चीन का अधिकारिक मैनुफैक्चरिंग पीएमआई 50.3 रहा है जो जनवरी के 51.3 से कम रहा है। इंटरनेशनल कॉपर स्टडी ग्रुप के अनुसार रिफाइंड तांबा बाजार में वर्ष में पहले से ही 24 मिलियन टन की कमी देखी जा रही है और 2020 के पहले 11 महीनों में 589,000 टन की कमी है।

जिंक की कीमतें 218 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 221 रुपये, लेड की कीमतें 168 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 170 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय जिंक एसोसिएशन के अनुसार, 2021 में भारत में जिंक की खपत 14-15% बढ़ सकती है। निकल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित कारोबार करने की संभावना है और कीमतों को 1,360 रुपये के पास समर्थन के साथ 1,375 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। सबसे बड़े निकल उत्पादक देश इंडोनेशिया को अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला से निवेश का प्रस्ताव मिला है। नोरिल्स्क निकेल ने कहा कि साइबेरिया में ओकीब्रैस्की और तैमिरस्की खानों को आंशिक रूप से निलंबित कर दिया गया था क्योंकि इसमें भूमिगत जल के रिसाव का पता चला है।

एल्युमीनियम की कीमतों में 172 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 175 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है। फरवरी के मध्य से एलएमई गोदामों से 5,000 टन प्रति दिन से अधिक एल्युमीनियम की गिरावट हो रही है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!