शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओपेक के आपूर्ति में कटौती की संभावना से कच्चे तेल में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 4,560 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 4,480 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

अमेरिकी कच्चे तेल के बढ़ोतरी के बावजूद ओपेक प्लस द्वारा आज होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में उत्पादन बढ़ाने के खिलाफ फैसला कर सकने की संभावना से आज तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। रॉयटर्स के अनुसार पेट्रोलियम निर्यातक देशों (ओपेक) और सहयोगियों के संगठन, ओपेक प्लस, उत्पादन बढ़ाने के बजाय अप्रैल में उत्पादन में कटौती पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि कोरोना वायरस संकट के कारण तेल की माँग में बढ़ोतरी अभी कमजोर बनी हुई है। बाजार को अप्रैल से ओपेक प्लस से उत्पादन में 500,000 बैरल प्रति दिन की कटौती की उम्मीद थी। सऊदी अरब की 1 मिलियन बैरल प्रति दिन की स्वैच्छिक कटौती अप्रैल में समाप्त होने वाली है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह तुरंत उस सभी आपूर्ति को बहाल करेगा। टेक्सास फ्रीज के कारण रिफाइनिंग अब तक सबसे कम होने के अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में पिछले हफ्रते 21 मिलियन बैरल से अधिक की बढ़ोतरी हुई।

नेचुरल गैस की कीमतों में तेज उठापटक होने की संभावना है और कीमतों को 209 रुपये के स्तर पर बाधा और 203 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!