शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 4,840 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 4,765 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

प्रमुख तेल उत्पादकों द्वारा आपूर्ति में कटौती के कारण आपूर्ति में कमी के साथ इस साल की दूसरी छमाही में संसाधन की माँग में रिकवरी की उम्मीद से आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमते 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रही है। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उसके सहयोगी, ओपेक प्लस, द्वारा इस महीने की शुरुआत में अप्रैल तक बड़े पैमाने पर उत्पादन कटौती को जारी रखने के फैसले से भी सेंटीमेंट को मदद मिली है। शीर्ष तेल निर्यातक सऊदी अरब ने अप्रैल में कच्चे तेल की आपूर्ति में कम से कम चार उत्तर एशियाई खरीदारों को 15% तक की कटौती की है।
नेचुरल गैस की कीमतों में तेज उठापटक होने की संभावना है और कीमतों को 193 रुपये के स्तर पर अड़चन और 186 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट हुइ है। हल्के तापमान, और उच्च उत्पादन की कीमतों के साथ-साथ नकदी बाजार की कीमतों में गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!