शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 4,490 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 4,390 के स्तर पर सहारा रह सकता है।

पूरे यूरोप में कोविड-19 संक्रमण की एक नयी लहर के बाद फिर से लॉकडाउन और ईंधन की माँग को लेकर चिंता के कारण आज तेल की कीमतों में पिछले हफ्त की गिरावट जारी है और कीमतें 1% की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। एर मसौदा प्रस्ताव के अनुसार, जर्मनी ने कोविड-19 के तीसरे संक्रमणों को रोकने के लिए लगातार पाँचवें महीने लॉकडाउन का विस्तार करने की योजना बनायी है क्योंकि अधिकारियों के अनुसार अस्पतालों पर काफी अधिक बोझ है। पेट्रोलियम निर्यातक देशों और उसके सहयोगियों के संगठन ने कोविड-19 महामारी के दौरान कम हुये माँग के बाद वैश्विक बाजारों को संतुलित करने के लिए उत्पादन में अभूतपूर्व कटौती की है। पेरिस स्थित आईईए ने 2021 में कच्चे तेल की माँग अनुमान में पिछले सप्ताह प्रति दिन 2.5 मिलियन बैरल की कमी का अनुमान लगाया है जबकि ईआईए का अनुमान है कि वैश्विक तेल आपूर्ति 2021 की दूसरी छमाही में माँग से अधिक हो जायेगी। नाइजीरिया, अफ्रीका का सबसे बड़ा तेल उत्पादक, कल अप्रैल-लोडिंग के लिए आधिकारिक तौर पर अपने ब्रिकी मूल्य में यह कहते हुये कटौती किया है कि आपूर्तिकर्ता ब्रिकी को प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी पेट्रोलियम संस्थान के अनुसार कच्चे तेल के भंडार का आँकड़ा आज जारी किया जायेगा। विश्लेषकों का अनुमान है कि अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में लगभग 9,00,000 बैरल की गिरावट होगी।
नेचुरल गैस की कीमतों में 180 रुपये के स्तर से बढ़त दर्ज की जा रही है। गैस की कीमतों में यह तेजी 180 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 190 रुपये तक जारी रह सकती है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!