शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

मजबूत अमेरिकी आँकड़ों, वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेतों के बीच कम आपूर्ति और चीन, सबसे बड़ा उपभोक्ता, द्वारा मौद्रिक नीति को कड़ा करने की आशंका कम होने के कारण बेस मेटल की कीमतें तेजी के रुझान के साथ कारोबार कर सकती हैं।

कुछ वैश्विक बैंक कमोडिटीज के लिए एक बहु-वर्षीय सुपर-साइकिल की भविष्यवाणी कर रहे हैं, जो आपूर्ति में कमी और अक्षय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्रों की ओर से मजबूत माँग से संभव है। तांबे की कीमतें 750-800 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। चिली में हड़ताल के साथ ही चिली और पेरू में राजनीतिक अनिश्चितता की चिंताओं से तांबे की कीमतों को समर्थन मिल सकता है। चिली में बीएचपी की एस्कॉन्डिडा और स्पेंस तांबे की खदानों में यूनियन के श्रमिक हड़ताल पर चले गये है जिससे तांबे की वैश्विक आपूर्ति पर अनिश्चितता को बढ़ावा मिला है। लेकिन अमेरिकी सीनेट के रिपब्लिकन सदस्यों ने सड़कों, पुलों और ब्रॉडबैंड सिस्टम पर आठ वर्षों में लगभग 928 अरब डॉलर खर्च करने के प्रस्ताव का खुलासा किया है।

जिंक की कीमतें 232-248 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। चीन में जिंक उपचार शुल्क (टीसी) पाँच महीने से अधिक समय में अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गया क्योंकि युन्नान प्रांत में बिजली की कमी के कारण स्मेल्टर उत्पादन में कटौती का सामना कर रहे हैं और कच्चे माल जिंक कंसेन्टेंट की माँग कमजोर हो गयी है। लेड की कीमतें 168-180 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। निकल की कीमतें 1,280-1,380 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। स्टेनलेस स्टील सेक्टर की ओर से मजबूत माँग से निकल कीमतों को सहारा मिल रहा है। नॉर्निकेल का मानना है कि 2021 में कोविड के बाद प्राथमिक निकल की माँग में साल-दर-साल 15% की रिकवरी होगी जिससे इंडोनेशियाई निकल पिग आयरन की क्षमताओं के बड़े पैमाने पर विस्तार की भरपायी होगी।

एल्युमीनियम की कीमतें 190-205 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। चीन में आर्थिक सुधार और आपूर्ति प्रतिबंधें से एल्युमीनियम की माँग को समर्थन मिला है। हम उम्मीद करते हैं कि चीन अपने डीकार्बोनाइजेशन प्रयासों के कारण एल्युमीनियम का शुद्ध आयातक बना रहेगा। (शेयर मंथन, 31 मई 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!