शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में एक दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

बेस मेटल की कीमतें एक दायरे में कारोबार कर सकती हैं क्योंकि मजबूत अमेरिकी आँकड़ों, वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेतों के बीच कम आपूर्ति और और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से मजबूत माँग होने के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है जबकि चीन का युआन डॉलर के मुकाबले तीन साल के उच्च स्तर से कमजोर हुआ है जिससे दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ता वस्तुओं के खरीदारों के लिए डॉलर में धातुओं की कीमत महँगी हो गयी।

तांबे की कीमतें 700-770 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। बेस मेटल के लिए चीन की माँग कमजोर पड़ रही है, जिससे यांगशान में तांबा आयात का प्रीमियम गिरकर 28.50 डॉलर प्रति टन हो गया है, जो कम से कम 2012 के बाद से सबसे कम है। लेकिन कीमतों को समर्थन मिल सकता है क्योंकि चिली सरकार के अनुसार कोडेल्को का तांबा उत्पादन अप्रैल में 0.5% सालाना गिरकर 132,700 टन और बीएचपी की एस्कॉन्डिडा खदान का उत्पादन 16.5 फीसदी की गिरावट के साथ 85,700 टन रह गया है।

जिंक की कीमतें नरमी के रुझान के साथ 225-245 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। एसएमएम सर्वेक्षण के अनुसार, चीन में रिफाइंड जिंक का उत्पादन मई में 10,400 टन कम हो गया था लेकिन जून में 2,400 टन बढ़ने की उम्मीद है। लेड की कीमतें 167-177 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। निकल की कीमतें 1,280-1,360 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। चीन की स्टेनलेस-स्टील निर्माता त्सिंगशान ने घोषणा की कि वह 2021 के अंत तक निकल पिग आयरन और बैटरी ग्रेड निकल के अंतर को पाटने की योजना बना रहा है और 2022 और 2023 में निकल उत्पादन में काफी वृद्धि करेगा। 2021 में इंडोनेशियाई निकल धातु उत्पादन में वर्ष-दर-वर्ष 33% की बढ़ोतरी होने होने की उम्मीद है और चीन के सात प्रमुख बंदरगाहों पर निकल के भंडार में वृद्धि के संकेत दिखाई देने लगे हैं।
एल्युमीनियम की कीमतें 185-200 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। एंटाइके के प्रमुख ने कहा कि वर्षों की तीव्र वृद्धि के बाद, चीन में एल्युमीनियम की खपत धीमा होने के चरण में प्रवेश कर गयी है और इसके 2024 के आसपास सबसे अधिक होने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 07 जून 2021)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!