शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों को 718 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 713 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

जून महीने में चीन के बेहतर पीएमआई आँकड़ों के बीच आज शंघाई और एलएमई में बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान है। कल जारी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के आँकड़ों के अनुसार जून महीने में चीन का आधिकारिक विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) मई के 51.0 की तुलना में थोड़ा कम होकर 50.9 पर आ गया, लेकिन यह विश्लेषकों के अनुमान से बढ़कर 50.8 पर पहुँच गया है। एलएमई-पंजीकृत गोदामों में ऑन-वारंट तांबे का स्टॉक 1,350 टन गिरकर 197,025 टन हो गया, लेकिन इस साल अभी भी लगभग 160% अधिक है। निवेशक 1.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के बुनियादी ढाँचे के सौदे पर प्रगति देख रहे थे जिससे धातुओं की माँग में बढ़ोतरी हो सकती है।

जिंक की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित रहने की संभावना है और कीमतें 239 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 242 रुपये, लेड की कीमतें 178 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 181 रुपये, निकल में भी खरीदारी हो सकती है और कीमतें 1,359 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,375 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। जापान के सबसे बड़े निकेल स्मेल्टर सुमितोमो मेटल माइनिंग ने कहा है कि चीन में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मजबूत बिक्री के कारण बैटरी में इस्तेमाल होने वाले निकल की वैश्विक माँग 2020 की तुलना में इस वर्ष 18% बढ़ने की उम्मीद है।

एल्युमीनियम की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना है और कीमतों को 201 के स्तर पर रुकावट के साथ 197 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। रूस में आपूर्ति की चिंताओं और स्टॉक में गिरावट के कारण एल्युमीनियम की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी है जबकि जुलाई 2018 के बाद से लेड अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गया। रूस स्टील उत्पादों, निकल, एल्युमीनियम और तांबा के लिए नया निर्यात कर तैयार कर रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!