शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेचुरल गैस में नरमी, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की जा सकती है। कीमतों को 5,390 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 5,300 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

औद्यागिक समूह के आँकड़ों के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल और उत्पाद के भंडार में गिरावट के कारण आज तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही संभावना बढ़ी है कि कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच भी आपूर्ति की तुलना में माँग अधिक होगी। अमेरिकी पेट्रोलियम संस्थान उद्योग समूह के आँकड़ों के अनुसार 23 जुलाई को सप्ताह में अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में 4.7 मिलियन बैरल की गिरावट हुई है जबकि गैसोलीन के भंडार में 6.2 मिलियन बैरल की गिरावट हुई है और डिस्टीलेट के भंडार में 1.9 मिलियन बैरल की गिरावट हुई है। अमेरिका में अभी भी व्यस्ततम ड्राइविंग सीजन है और हर कोई इस गर्मी का अधिकतम लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है। संयुक्ता राज्य अमेरिका में कोरोना वायरस के अत्यधिक संक्रामक डेल्टा संस्करण के बढ़ते मामलों से ईंधन की माँग में बढ़ोतरी की उम्मीदें कम हैं, जहाँ नये मामलों के लिए सात दिन का औसत बढ़कर 57,126 हो गया है।
नेचुरल गैस की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 293 रुपये के स्तर पर सहारा और 300 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकता है। उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2021)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!