शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की जा सकती है। कीमतों को 5,450 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 5,340 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

आज तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है लेकिन दुनिया के शीर्ष तेल उपभोक्ता, संयुक्त राज्य अमेरिका में और आयात और उत्पादन में गिरावट के साथ ही पिछले सप्ताह कच्चे तेल के भंडार के जनवरी 2020 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुँचने के कारण कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रही है। ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) के अनुसार कम आयात और साप्ताहिक उत्पादन में गिरावट 23 जुलाई को समाप्त में अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में 4.1 मिलियन बैरल की गिरावट हुई है। गैसोलीन और डिस्टीलेट के भंडार में भी गिरावट हुई है। फेडरल रिजर्व ने बुधवार को एक नये नीति बयान में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि के बावजूद अमेरिकी आर्थिक सुधार अभी भी पटरी पर है। फिर भी, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप में पेट्रोल की माँग में गिरावट के साथ ईंधन की माँग पर कुछ चिंतायें बनी हुई हैं। अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि कोविड -19 दुनिया के सबसे अधिक साप्ताहिक मृत्यु दर वाले देशों में अर्जेंटीना, कोलंबिया, क्यूबा, इक्वाडोर और पराग्वे के साथ अमेरिका पर विनाशकारी प्रभाव जारी है।
नेचुरल गैस की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 290 रुपये के स्तर पर सहारा और 300 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!