शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेचुरल गैस में बढ़त, कच्चे तेल में गिरावट की उम्मीद - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

शीर्ष उपभोक्ताओं द्वारा कोविड-19 के डेल्टा संस्करण के प्रसार को रोकने के लिए यात्रा प्रतिबंध लगाये जाने के कारण माँग में कमी की आशंका से कच्चे तेल की कीमतों में पिछले वर्ष अक्टूबर के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट हुई हैं।

लेकिन मध्य पूर्व में तनाव के कारण आज तेल की कीमतों को थोड़ी मदद मिल रही है। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट की कीमतें इस सप्ताह 6.6% लुढ़क गयी है, जो अक्टूबर के अंत के बाद सबसे अधिक साप्ताहिक नुकसान है। अब कीमतों में बदलाव बड़े आर्थिक कारकों के अनुसार हो रहा है और डेल्टा संस्करण अब वास्तव में घर में आना शुरू हो गया है और कई बाजारों में जोखिम से बचने का प्रयास शुरू हो गया हैं। जापान आपातकालीन प्रतिबंधें को और अधिक प्रान्तों में बढ़ाने के लिए तैयार है, जबकि दुनिया के दूसरे सबसे बड़े तेल उपभोक्ता चीन ने कुछ शहरों में प्रतिबंध लगा दिये हैं और उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिससे ईंधन की माँग को खतरा है। कम से कम 46 शहरों में यात्रा न करने की सलाह दी गयी है, और सार्वजनिक परिवहन बंद कर दिया है। यह तेल की माँग को प्रभावित कर सकता है जबकि गर्मियों के मौसम में यात्राओं के सीजन का भी अंत हो रहा संयुक्त राज्य अमेरिका में कोविड-19 के रोजाना नये मामले छह महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गये हैं। लेकिन इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंता ने कीमतों में गिरावट को सीमित कर दिया है। इस सप्ताह में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ओर गिरावट दोनों हो सकती है और कीमतों की चाल पूरी तरह से खबरों पर निर्भर करेगी और कीमतें 4,950-5,380 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।
वातानुकूलन के लिए गैस की अधिक माँग और अधिक एलएनजी निर्यात के कारण नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका के मौसम और ऊर्जा की कीमतों में रुझान पर ध्यान देना आवश्यक है। इस सप्ताह कीमतें तेजी के रुझान के साथ 290-320 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!