शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान रह सकता है। कीमतों को 5,190 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 5,090 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

डॉलर के कमजोर होने और अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में अनुमान से अधिक गिरावट के बाद कल तेल की कीमतों में दर्ज तेज बढ़त के बाद आज गिरावट हुई है। लेकिन अमेरिकी मासिक नौकरियों की रिपोर्ट से पहले कीमतें मामूली साप्ताहिक बढ़त की ओर अग्रसर है। अमेरिका में, लुइसियाना में तेल रिफाइनरियों को फिर से शुरू होने में हफ्तों लग सकते हैं, क्योंकि इस क्षेत्रा में तूफान इडा ने काफी नुकसान पहुँचाया है, जिससे ऑपरेटरों को बिजली और पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है इस कारण तेल की माँग में कमी आने की संभावना है। अमेरिकी अपतटीय नियामक ने कहा कि ऊर्जा कंपनियां खाड़ी में प्लेटफार्मों और पाइपलाइनों को फिर से शुरू करने के लिए कोशिश कर रही हैं जबकि लगभग 1.4 मिलियन बैरल प्रति दिन तेल उत्पादन अभी भी ऑफलाइन है। पेट्रोलियम निर्यातक देशों और सहयोगियों के संगठन, जिसे ओपेक प्लस, कहा जाता है, अगले कुछ महीनों में बाजार में 4,00,00 बैरल प्रति दिन बढ़ाने की अपनी योजना पर अड़ा हुआ है।
नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 337 रुपये के स्तर पर सहारा और 352 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। अगले दो सप्ताह में पश्चिमी तट पर मौसम सामान्य से अधिक गर्म और पूर्वी तट पर सामान्य रहने की उम्मीद है। उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है। (शेयर मंथन, 03 सितम्बर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!