शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एल्युमीनियम में रुकावट, बेस मेटल की कीमतों में मिले-जुले रुझान की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 745 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 735 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

बिजली राशनिंग के जारी रहने के बीच आज शंघाई में बेस मेटल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन एलएमई में कीमतों में नरमी का रुझान है। दुनिया की सबसे बड़ी तांबे की खान, चिली की कोडेल्को, यूरोपीय खरीदारों को 2022 में 128 डॉलर प्रति टन के प्रीमियम पर तांबा बेचने की पेशकश कर रही है, जो 2015 के बाद से सबसे अधिक है और इस वर्ष से 20% से अधिक की वृद्धि है। पेरू में एक समुदाय के नेता ने कहा कि पेरू में एक एंडियन समुदाय ने खदान और निवासियों के बीच एक नये सौदे के लिए बातचीत शुरू करने के लिए एक समझौते पर पहुँचने के बाद शुक्रवार को ग्लेनकोर की एंटापैके खदान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नाकाबंदी को निलंबित कर दिया है।
जिंक में बिकवाली होने की संभावना है और कीमतों को 270 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 267 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता हैं। लेड की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 181-184 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल में बिकवाली हो सकती है और कीमतों को 1,475 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,495 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। कोसोवो की एकमात्रा फेरो-निकल निर्माता न्यूको फेरोनिकेली ने शुक्रवार को कहा कि वह ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि के कारण उत्पादन बंद कर रहा है।
एल्युमीनियम की कीमतों को 244 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 240 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। चीन में एल्युमीनियम क्षमता, जो बिजली की कमी और ऊर्जा खपत नियंत्राण के कारण पहले बंद हो गयी थी, फिर से शुरू नहीं हुई है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2021)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!