शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी रुझान रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 804 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 790 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

तेजी का सेंटीमेंट कमजोर होने के कारण आज शंघाई और एलएमई में बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान है। डॉलर के कमजोर होने से अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए बेस मेटल के सस्ता होने से आज तांबे की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है, जबकि दुनिया के दूसरे नंबर के उत्पादक पेरू में एक खदान से आपूर्ति बाधित होने की आशंका से भी बाजार को समर्थन मिला। पेरू में एक समुदाय के नेता ने सोमवार को रायटर को बताया कि पेरू का एक समुदाय एंडियन राष्ट्र की सरकार के साथ विफल वार्ता के बाद विरोध में एमएमजी की लास बंबास तांबे की खदान द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक प्रमुख खनन सड़क को अवरुद्ध कर देगा।
जिंक की कीमतों में बढ़त होने की संभावना है और कीमतों को 323 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 306 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता हैं। आपूर्ति की चिंताओं के कारण जिंक की कीमतें हाल ही में 14 वर्षों में अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी है क्योंकि उत्पादक नायरस्टार ने बिजली की अधिक कीमतों के कारण अपने तीन यूरोपीय जिंक स्मेल्टरों के उत्पादन में 50% तक की कटौती करने की योजना की घोषणा की है। लेड की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 188-195 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। इंटरनेशनल लेड एंड जिंक स्टडी ग्रुप ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि रिफाइंड लेड मेटल की वैश्विक आपूर्ति 2021 और 2022 दोनों में माँग से मामूली अधिक हो जायेगी, जिससे सरप्लस क्रमशः 27,000-24,000 टन रहने का अनुमान है। निकल में खरीदारी हो सकती है और कीमतों को 1,535 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,580 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। प्रोनी रिसोर्सेज ने कहा कि टेस्ला इंक ने एक बहु-वर्षीय सौदे के तहत लगभग 42,000 टन निकल खरीदने पर सहमति व्यक्त की है।
एल्युमीनियम की कीमतों को 258 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 252 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। चीन में बिजली की कमी के कारण सितंबर में सितंबर में एल्यूमीनियम उत्पादन में लगातार पाँचवें महीने गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!