शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एल्युमीनियम में अड़चन, बेस मेटल की कीमतों में मिले-जुले रुझान की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिल-जुला रुझान रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों में 725 रुपये के रुकावट स्तर के साथ 718 रुपये के सहारा स्तर तक गिरावट हो सकती है।

अमेरिकी ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद से डॉलर को 16 महीने के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद अन्य मुद्राओं वाले खरीदारों के लिए बेस मेटल के महँगा होने से कल तांबे की कीमतों में गिरावट हुई है। खनन कंपनी बीएचपी के एक कार्यकारी ने कहा कि दुनिया को अपनी तांबे की आपूर्ति को दोगुना करने और अगले 30 वर्षों में अपनी निकल आपूर्ति को चैगुना करने की आवश्यकता होगी, ताकि एक डीकार्बोनाइज्ड दुनिया की सुविध मिल सके। कैपिटल इकोनॉमिक्स ने कहा कि 2022 में तांबे की कीमतों में गिरावट की उम्मीद है क्योंकि खदान की आपूर्ति में तेजी और माँग में गिरावट, मुख्य रूप से चीन के निर्माण क्षेत्र, सबसे बड़े अंतिम उपयोगकर्ता, में गिरावट के कारण कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।
जिंक में बिकवाली होने की संभावना है और कीमतों को 268 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 261 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता हैं। लेड की कीमतें 184-187 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। चीन ने सितंबर में 15,545 टन रिफाइंड लेड का निर्यात किया, जो 2007 के बाद से सबसे अधिक मासिक निर्यात है। चीन 2018 के बाद पहली बार शुद्ध निर्यातक बन गया है। शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज (एसएचएफई) के साथ पंजीकृत लेड भंडार सितंबर के मध्य में रिकॉर्ड 2,05,898 टन से कम होकर 39,125 टन रह गयी है। निकल में बिकवाली हो सकती है और कीमतों को 1,480 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,510 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकता है। इंडोनेशिया में एकाधिकार विरोधी एजेंसी, जिसने असंसाधित निकल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है, इस बात की जाँच कर रही है कि क्या घरेलू निकल स्मेल्टरों और सर्वेक्षकों ने अनुचित व्यवसाय प्रथाओं के तहत काम किया है, जिसके परिणामस्वरूप निकल अयस्क की कीमतों में गिरावट हुई।
एल्युमीनियम की कीमतों को 212 के स्तर पर रुकावट के साथ 205 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। थर्मल कोयले की कीमतों में गिरावट के कारण हल्के वजन वाली धातु की कीमतों में गिरावट हुई, जिससे शीर्ष उत्पादक चीन में स्मेल्टरों के लिए, जो जीवाश्म ईंधन द्वारा संचालित हैं, उत्पादन लागत कम हो गयी। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!