शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रह सकती है। कीमतों के 4,980-5,200 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

शीर्ष निर्यातक सऊदी अरब द्वारा एशिया और संयुक्त राज्य अमेरिका को बेचे जाने वाले कच्चे तेल की कीमतें बढ़ाने के बाद आज तेल की कीमतों में 1 डॉलर प्रति बैरल से अधिक की वृद्धि हुई। रविवार को, सऊदी अरब ने एशिया और संयुक्त राज्य अमेरिका को बेचे जाने वाले सभी क्रूड ग्रेड के लिए जनवरी की आधिकारिक बिक्री कीमतों को पिछले महीने से 80 सेंट तक बढ़ा दिया। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन और रूस सहित उनके सहयोगियों, ओपेक प्लस के रूप में जाना जाने वाला एक समूह, द्वारा जनवरी में प्रति दिन 4,00,000 बैरल प्रति दिन की आपूर्ति जारी रखने के निर्णय के बावजूद कीमतों में बढ़ोतरी को लागू किया गया है। 2015 के ईरान परमाणु समझौते को पिछले सप्ताह समाप्त होने से बचाने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता में गतिरोध के बाद ईरानी तेल निर्यात में वृद्धि की संभावनाओं में कमी से भी कीमतों में तेजी आयी। यूरोपीय अधिकारियों ने शुक्रवार को ईरान की नई, कट्टरपंथी सरकार की व्यापक माँगों पर निराशा व्यत्तफ की। इस सप्ताह के मध्य में वार्ता फिर से शुरू होने की उम्मीद है।
नेचुरल गैस में बिकवाली होने की संभावना है और कीमतों को 280 रुपये के स्तर पर सहारा और 320 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!