शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों के 737-745 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

कल लंदन में तांबें की कीमतों में 3% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को लेकर बेहतर आँकड़ों से जोखिम लेने की क्षमता में बढ़ोतरी हुई है। एलएमई के पंजीकृत गोदामों में तांबे का स्टॉक 89,475 टन तक बढ़ गया लेकिन अब भी इस बर्ष अब तक 6% कम है। चीन के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखते हुये मध्यम अवधि के ऋणों के माध्यम से वित्तीय प्रणाली में स्टीमुलस बढ़ाया है। एमएमजी लिमिटेड ने कहा कि वह पेरू में अपनी लास बंबास तांबे की खदान में उत्पादन जारी रखने में असमर्थ होगी। यह खदान वैश्विक तांबे की आपूर्ति में 2% का योगदान करती है।
जिंक में खरीदारी होने की संभावना है और कीमतों को 294 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 286 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता हैं। जिंक माइनर नेक्सा रिसोर्सेज ने मंगलवार को कहा कि उसने सड़क नाकेबंदी के कारण पेरू में उत्पादन रोक दिया है। लेड की कीमतें 184-188 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल में खरीदारी हो सकती है और कीमतों को 1,535 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,558 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। इंटरनेशनल निकेल स्टडी ग्रुप (आईएनएसजी) के आँकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर में वैश्विक स्तर पर निकल बाजार में 5,000 टन का एक छोटा सरप्लस रहा है।
एल्युमीनियम की कीमतों को 221 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 217 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। निकट भविष्य में बड़े पैमाने पर एल्युमीनियम उत्पादन फिर से शुरू नहीं होगा और उत्तरी चीन अगले साल की शुरुआत में शीतकालीन ओलंपिक से पहले प्रदूषण को रोकने के लिए उत्पादन में कटौती कर सकता है। बिजली की किल्लत और भारी प्रदूषण पफैलाने वाले उद्योगों पर पाबंदी के कारण इस साल चीन का एल्युमीनियम उत्पादन कम हुआ है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2021)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!