शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में 5,330-5,460 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रह सकती है। कीमतों के 5,330-5,460 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका में ओमाइक्रोन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण तेल की कीमतों में आज लगभग 2% से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी है। निवेशकों की चिंता बढ़ गयी कि इसके प्रसार से निपटने के लिए व्यवसायों पर नए प्रतिबंध से ईंधन की माँग को प्रभावित हो सकती हैं। नीदरलैंड ने रविवार को लॉकडाउन लगा दिया और कई यूरोपीय देशों में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों से पहले और कोविड-19 को लेकर अधि प्रतिबंध् लगाये जाने की संभावना थी। संयुक्त राज्य अमेरिका में, व्हाइट हाउस के चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथनी फौसी ने अपने प्रियजनों से मिलने जाने वाले लोगों से बूस्टर खुराक लेने और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर हमेशा मास्क पहनने का आग्रह किया। इस बीच, अमेरिकी ऊर्जा फर्मों ने इस सप्ताह लगातार दूसरे सप्ताह तेल और नेचरल गैस रिगों की संख्या में बढ़ोतरी की है। ऊर्जा सेवा फर्म बेकर ह्यूजेस के अनुसार 17 दिसंबर को समाप्त में तेल और गैस रिगों की संख्या में तीन बढ़कर 579 हो गयी, जो अप्रैल 2020 के बाद से उच्चतम है।
नेचुरल गैस में खरीदारी होने की संभावना है और कीमतों को 279 रुपये के स्तर पर सहारा और 290 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!