शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में 6,510-6,630 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है। कीमतों के 6,510-6,630 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

बढ़ती माँग के संकेतों के कारण, तेल की कीमतें सात वर्षों में उच्चतम स्तर के करीब कारोबार के साथ, लगातार छठे साप्ताहिक बढ़त की ओर अग्रसर हो रही है। डॉलर में उछाल के बावजूद यूक्रेन और रूस दुनिया के दूसरे सबसे बड़े तेल उत्पादक के बीच तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है।

यूक्रेन और रूस के बीच तनाव के कारण यूरोप को नेचुरल गैस की आपूर्ति के व्यवधान की आशंकाओं को बढ़ावा मिला है। अगले हफ्ते पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन और उसके सहयोगियों पर ध्यान दिया जायेगा क्योंकि वे 2 फरवरी को बाजार का आकलन करने और आपूर्ति नीति पर निर्णय लेने के लिए बैठक करेंगे, जबकि समूह उत्पादन प्रतिबंधों में लगातार ढ़ील दें रहा है। लेकिन कई छोटे उत्पादक आपूर्ति नहीं बढ़ा पा रहे हैं। नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है और कीमतों को 315 रुपये के स्तर पर सहारा और 330 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!