शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल और नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

कीमतों के 8,300-8,610 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। तेल की कीमतों में आज फिर से उछाल दर्ज की गयी है क्योंकि पश्चिमी देशों के प्रतिबंधें के कारण रूसी तेल निर्यात में व्यवधन संभावित परमाणु समझौते से ईरानी आपूर्ति में बढ़ोतरी की संभावना से अधिक है। वैश्विक बाजार गिरावट हुई है जबकि रूस-यूक्रेन संघर्ष में वृद्धि के संकेत पर तेल की कीमतें बढ़ रही है। एक यूक्रेनी परमाणु ऊर्जा संयंत्रा, यूरोप का सबसे बड़ा, रूसी सैनिकों के हमले के बाद आग लगने की खबरों के बाद तेल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी है। तेल इस भय से भी बढ़ रहा है कि यूक्रेन संघर्ष को लेकर रूस पर पश्चिमी प्रतिबंध रूस से तेल निर्यात को बाधित करेंगे, जो संयुक्त रूप से कच्चे और तेल उत्पादों का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है। रूसी कच्चे तेल के लिए व्यापारिक गतिविधि पहले से ही कम हो गयी है क्योंकि ऽरीदार प्रतिबंधें के कारण खरीदारी करने में संकोच कर रहे हैं। 2015 के ईरान परमाणु समझौते को फिर से लागू करने के लिए बातचीत जारी है।
नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 352 रुपये के स्तर पर सहारा और 370 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। (शेयर मंथन, 04 मार्चा 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!