शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों में मिले-जुले रुझान की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है। तांबे की कीमतें 800-820 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

यूक्रेन और रूस एक व्यापक समझौते पर हस्ताक्षर करने की ओर अग्रसर हो रहे है जिससे रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष को कम होने की उम्मीद है। इसके अलावा, मार्च में, अमेरिकी फेड ब्याज दरें बढ़ाने वाला है। यूरोप और अमेरिका उच्च मुद्रास्फीति के तहत संभावित मुद्रास्फीतिजनित जोखिम का सामना कर रहे हैं। अमेरिकी उपभोक्ता कीमतों में पफरवरी में वृद्धि हुई और मुद्रास्फीति में आगे भी तेज रहने के आसार है जिससे यह लगभग निश्चित हो गया है कि फेडरल रिजर्व अगले सप्ताह ब्याज दरें बढ़ायेगा। लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष, रूस पर प्रतिबंध और कम वैश्विक भंडार के कारण आपूर्ति में रुकावट के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है।
निकल में बिकवाली हो सकती है और कीमतों को 2,700 रुपये पर सहारा और 2,900 रुपये पर बाधा रह सकता है। दुनिया के सबसे बड़े निकल उत्पादक त्सिंगशान होल्डिंग ग्रुप ने कहा है कि वह डिलीवरी के लिए पर्याप्त निकल भंडार इकट्टा करने के बाद आपूर्ति की ऐतिहासिक कमी से निपटने में सक्षम होगा। आपूर्ति को लेकर चिंता जारी रहने से एल्युमीनियम की कीमतें 277 रुपये के सहारा के साथ 288 रुपये तक बढ़ सकती है।
एक वैश्विक एल्युमीनियम उत्पादक ने अप्रैल-जून में प्राथमिक एल्युमीनियम के निर्यात के लिए जापानी खरीदारों को 250 डॉलर प्रति टन के प्रीमियम की पेशकश की है, जो मौजूदा तिमाही से 41% अधिक है। जिंक में बिकवाली हो सकती है और कीमतों को 310 रुपये पर सहारा और 325 रुपये पर रुकावट रह सकता है। लेड की कीमतें 184-187 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। रिसर्च हाउस एंटाइके के अनुसार, चीन का लेड उत्पादन फरवरी में पिछले महीने के मुकाबले 51,000 टन घटकर 3,32,000 टन रह गया। चीन का रिफाइंड लेड उत्पादन फरवरी में करीब 4,10,000 टन रहा। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!