शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएसई (BSE) को सेवा शुल्क देने पर 26 संपत्ति प्रबंधन कंपनियाँ तैयार

37 में से 26 संपत्ति प्रबंधन कंपनियाँ (एएमसी) प्रमुख बाजार सूचकांक बीएसई (BSE) को इसके म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) वितरण प्लेटफॉर्म पर सेवाओं के बदले सेवा शुल्क देने को तैयार हैं।

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री सूचकांक को इसके बीएसई स्टार एमएफ (BSE Star MF) के जरिये मिलने वाली सेवाओं के लिए प्रत्येक लेन-देन पर द्विपक्षीय आधार पर बहुत मामूली सेवा शुल्क का भुगतान करेगी। 20% बाजार हिस्सेदारी के साथ यह देश का सबसे बड़ा म्यूचुअल फंड वितरण मंच है।
गौरतलब है कि फरवरी 2018 में प्रतिदिन औसतन 1 लाख से अधिक लेन-देन के साथ बीएसई स्टार एमएफ पर 20 लाख से अधिक सौदे हुए हैं। 1.75 लाख नयी एसआईपी के अलावा फरवरी में ही करीब 1,000 नये म्यूचुअल फंड वितरक इस मंच से जुड़े। साथ ही पिछले 2 सालों में बीएसई स्टार एमएफ में कुल ग्रोथ 565% औऱ एसआईपी के मामले में 800% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!