शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अप्रैल-जून तिमाही में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) से जुड़े 32.77 लाख नये निवेशक

कारोबारी साल 2018-19 की पहली तिमाही में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में 32.77 लाख नये निवेशकों ने निवेश किया।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (ऐम्फी) के आँकड़ों के मुताबिक जून समाप्ति पर 42 म्यूचुअल फंड हाउसों के पास कुल 7,46,24,230 फोलियो हैं। मार्च तक यह संख्या 7,13,47,301 थी। गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष में कुल 1.6 करोड़ नये निवेशक म्यूचुअल फंड से जुड़े थे, जबकि यह संख्या 2016-17 में 67 लाख और 2015-16 में 59 लाख से अधिक रही थी।
कुल फोलियो में से इक्विटी और इक्विटी-लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) में फोलियो की संख्या 26.41 लाख बढ़ कर 5.62 करोड़, बैलेंस्ड श्रेणी में 1.5 लाख बढ़ कर 60 लाख और वेतन फंडों में 3.6 लाख बढ़ कर 1 करोड़ हो गयी। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!