शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐम्फी (AMFI) शुरू करेगा डेब्ट फंडों (Debt Funds) के लिए अभियान

देश में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) क्षेत्र का उद्योग मानक संगठन ऐसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (Association of Mutual Funds in India) या ऐम्फी डेब्ट फंडों (Debt Funds) के प्रचार के लिए अभियान शुरू करने जा रहा है।

म्यूचुअल फंड के लिए शुरू किये गये 'म्यूचुअल फंड सही है' (Mutual Funds Sahi Hai) की जबरदस्त कामयाबी के बाद ऐम्फी डेब्ट फंडों के लिए 'एफडी जैसा लगता है' (FD Jaisa Lagta Hai) कार्यक्रम शुरू करेगा, जिसके जरिये डेब्ट फंडों में निवेश के फायदों का प्रचार किया जायेगा।
खबरों के अनुसार ऐम्फी की आगामी वित्तीय जानकारी समिति की बैठक में इस मामले पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। इसके लिए ऐम्फी मीडिया कंपनियों के साथ काम भी कर रहा है।
पहले 'म्यूचुअल फंड सही है' अभियान को विभिन्न भाषाओं में कई माध्यमों के जरिये चलाया गया, जिनमें टीवी, ऑनलाइन प्लैटफॉर्म, प्रिंट, रेडियो और होर्डिंग्स शामिल हैं। डेब्ट फंडों के लिए भी ऐसे ही माध्यमों का सहारा लिया जा सकता है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!