शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीआई म्यूचुअल फंड (ITI Mutual Fund) पेश करेगा आईटीआई मल्टीकैप फंड

आईटीआई म्यूचुअल फंड (ITI Mutual Fund) आईटीआई मल्टीकैप फंड (ITI Multicap Fund) शुरू करने जा रहा है।

आईटीआई म्यूचुअल फंड की यह योजना 25 अप्रैल को शुरू होगी, जिसमें 09 मई तक आवेदन किया जा सकता है। गौरतलब है कि आईटीआई म्यूचुअल फंड 24 अप्रैल को एक लिक्विड फंड के जरिये अपना संचालन शुरू करेगा, जिसके अगले ही दिन फंड हाउस मल्टीकैप फंड पेश करेगा।
रेगुलर और डायरेक्ट दोनों प्लान के साथ ही आईटीआई मल्टीकैप फंड में ग्रोथ और ऑप्शन दोनों विकल्प होंगे। इस फंड में न्यूनतम 1,000 रुपये और फिर 1 रुपये के गुणज में आवेदन किया जा सकता है। फंड में आवंटन तिथि से एक साल से पहले रिडीम करने पर 1% निकासी शुल्क लगाया जायेगा। इस फंड का प्रबंधन आईटीआई म्यूचुअल फंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य निवेश अधिकारी जॉर्ज हेबर जोसेफ प्रदीप गोखले करेंगे।
बता दें कि फंड प्रबंधक एक सक्रिय क्षेत्र आवंटन और अलग-अलग पूँजी वाले क्षेत्रों में निवेश करेंगे। वहीं निवेशकों से प्राप्त पूँजी में से 65% का निवेश विभिन्न पूँजी वाले इक्विटी और इक्विटी से संबंधित उपकरणों में किया जायेगा, जबकि बाकी 35% ऋण और मुद्रा बाजार में लगायी जायेगी। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!