शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑस्ट्रेलियाई कंपनी बीटाशेयर्स (BetaShares) भारत में लॉन्च करेगी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड

खबरों के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) प्रबंधक कंपनी बीटाशेयर्स (BetaShares) भारत में बीटाशेयर्स इंडिया क्वालिटी ईटीएफ (BetaShares India Quality ETF) लॉन्च करेगी।

यह ईटीएफ उच्च गुणवत्ता वाली भारतीय कंपनियों के एक विविध पोर्टफोलियो में सीधे निवेश करेगा।
खबर है कि बीटाशेयर्स ने भारत में ईटीएफ पेश करने की योजना के लिए देश का दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक होना बताया है, जिसके लिए 2023 तक सालाना सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) लगभग 7% रहने का अनुमान लगाया गया है।
मिरेई एसेट ग्लोबल इन्वेस्टमेंट ग्रुप, एशिया की सबसे बड़ी संपदा प्रबंधन कंपनियों में से एक, की रणनीतिक हिस्सेदारी के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई में स्थित प्रबंधन दल के स्वामित्व और प्रबंधित बीटाशेयर्स की एयूएम (प्रबंधन अधीन संपदा) वर्तमान में करीब 7.3 अरब डॉलर है। वहीं मार्च 2019 तक 14 देशों में मौजूद मिरेई 130 अरब डॉलर की संपदा का प्रबंधन करती है। (शेयर मंथन, 23 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!