शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सितंबर में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में जुड़े 3.45 लाख नये फोलिओ

सितंबर 2019 में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) उद्योग ने 3.45 लाख नये फोलिओ जोड़े, जिससे कुल फोलिओ संख्या 8.56 लाख करोड़ हो गयी है।

हालाँकि इससे पहले अगस्त में 4.8 लाख और जुलाई में 10.29 लाख नये फोलिओ जुड़े थे, जो चालू वित्त वर्ष में किसी भी महीने में सर्वाधिक आँकड़ा है।
गौरतलब है कि फोलियो व्यक्तिगत निवेशक को दिया जाने वाला खाता नंबर है। हालाँकि एक निवेशक के पास एक से ज्यादा फोलियो भी हो सकते हैं।
आँकड़ों के मुताबिक 44 फंड हाउसों के पास अगस्त समाप्ति पर फोलिओ की संख्या 8,52,81,222 से सितंबर समाप्ति पर 3.45 लाख बढ़ कर 8,56,26,244 हो गयी।
जानकारों का मानना है कि फोलिओ की संख्या में कम बढ़ोतरी बाजार के उतार-चढ़ाव से निवेशकों के प्रभावित होने की तरफ इशारा है।
सितंबर में इक्विटी और इक्विटी संबंधित बचत योजनाओं के तहत फोलिओ की संख्या 2 लाख बढ़ कर 6.18 करोड़ हो गयी। वहीं डेब्ट योजनाओं के तहत फोलिओ की संख्या 92,000 बढ़ कर 67.67 लाख और डेब्ट श्रेणी में लिक्विड फंडों के फोलिओ की संख्या 17 लाख बढ़ कर 9.25 लाख हो गयी। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!