शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सौमेंद्र नाथ लाहिड़ी ने एलऐंडटी म्यूचुअल फंड (L&T Mutual Fund) से दिया इस्तीफा

खबरों के अनुसार सौमेंद्र नाथ लाहिड़ी (Soumendra Nath Lahiri) ने एलऐंडटी म्यूचुअल फंड (L&T Mutual Fund) से इस्तीफा दे दिया है।

लाहिड़ी एलऐंडटी म्यूचुअल फंड में मुख्य निवेश अधिकारी (Chief Investment Officer) या सीआईओ पद पर थे। इंजीनियरिंग की डिग्री के अलावा लाहिड़ी ने आईआईएम बैंगलोर से मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्राप्त किया।
लाहिड़ी के पास 28 वर्षों का अनुभव है, जिसमें से 24 साल उन्होंने इक्विटी निवेश और रिसर्च में बिताये हैं। लाहिड़ी को सितंबर 2012 में एलऐंडटी म्यूचुअल फंड में इक्विटी प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड (Canara Robeco Mutual Fund) में इक्विटी प्रमुख थे।
वहीं 2011 में जनवरी से मार्च की छोटी अवधि ते लिए वे एमके इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स में सीआईओ - पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) रहे हैं। इसके अलावा लाहिड़ी ने फॉर्चूना कैपिटल (Fortuna Capital) और डीएसपी ब्लैक रॉक इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (DSP Black Rock Investment Managers) के साथ भी काम किया है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!