शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

4.5 लाख करोड़ रुपये के मकानों की बिक्री वर्ष 2023 में

भारत में आवासीय क्षेत्र की बिक्री में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे वर्ष 2023 में सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गये हैं और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर भी आवासीय बिक्री का एक नया शिखर बना है।

चौथी तिमाही में आईआरसीटीसी का मुनाफा 30.4% बढ़ा

रेलवे केटरिंग और पर्यटन सुविधा मुहैया कराने वाली सरकारी रेलवे कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) यानी इंडियन रेलवे केटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। सालाना आधार पर कंपनी का प्रदर्शन काफी बढ़िया रहा है।

एलेम्बिक फार्मा को हाइपरटेंशन की दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी

दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा की
अर्जी के लिए मिली है। यूएसएफडीए से प्राजोसिन हाइड्रोक्लोराइड (Prazosin Hydrochloride) कैप्सूल की अर्जी के लिए मंजूरी मिली है।

HDFC कैपिटल एडवाइजर्स के साथ दो सब्सिडियरीज के विलय को NCLT से मंजूरी

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल यानी एनसीएलटी (NCLT) ने शुक्रवार को एचडीएफसी (HDFC) प्रॉपर्टी वेंचर्स और HDFC वेंचर कैपिटल के HDFC कैपिटल एडवाइजर्स के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। इस विलय की मंजूरी के साथ ही पैरेंट कंपनी के साथ HDFC बैंक का विलय एक कदम और आगे बढ़ गया है।

हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड का आटा और नमक कारोबार बेचने का फैसला

 एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड ने आटा और नमक ब्रांड्स से बाहर निकलने का फैसला लिया है। कंपनी ने अन्नपूर्णा और कैप्टन कूक ब्रांड्स को बेचने का फैसला किया है। आपको बता दें कि कंपनी अन्नपूर्णा ब्रांड के तहत आटा बेचती थी, वहीं कैप्टन कूक ब्रांड के तहत नमक बेचती थी। कंपनी ने सिंगापुर की कंपनी उमा ग्लोबल फूड्स को 60.4 करोड़ रुपये में बेचने का ऐलान किया है। कंपनी ने नॉन कोर कारोबार से निकलने का फैसला किया है।

नेस्ले इंडिया का चौथी तिमाही में मुनाफा 65.50 फीसदी बढ़ा

एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर की नामी कंपनी नेस्ले इंडिया ने चौथी तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 65.50 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 379.48 करोड़ रुपये से बढ़कर 628.06 करोड़ रुपये हो गया है।

तीसरी तिमाही में एसजेवीएन (SJVN) का मुनाफा 22 फीसदी बढ़ा

पावर उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनी सतलज जल विद्युत निगम यानी एसजेवीएन (SJVN) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 22 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 235.46 करोड़ रुपये से बढ़कर 287.42 करोड़ रुपये हो गया है।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार गिरावट के साथ बंद

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में मुनाफावसूली देखने को मिली। डाओ में 125 अंकों की कमजोर रही, वहीं नैस्डैक में 1.6 फीसदी गिरावट देखी गई। जनवरी महीने की शानदार रोजगार आंकड़े से सेंटीमेंट पर असर देखा गया। जनवरी में 5.17 लाख नए रोजगार जोड़े गए। यूरोप के बाजारों में मिला-जुला कारोबार रहा।

तीसरी तिमाही में अदाणी ट्रांसमिशन का मुनाफा 73 फीसदी बढ़ा

अदाणी ट्रांसमिशन ने तीसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 73 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 277 करोड़ करोड़ रुपये से बढ़कर 478 करोड़ रुपये हो गया है।

आईटीसी (ITC) का तीसरी तिमाही में का मुनाफा 21 फीसदी बढ़ा

एफएमसीजी (FMCG) कंपनी आईटीसी (ITC) का तीसरी तिमाही में मुनाफा 21 फीसदी बढ़ा है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 4,156 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,031 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की स्टैंडअलोन आय 16,806 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,265 करोड़ रुपये हो गया है।

सन फार्मा का तीसरी तिमाही में का मुनाफा 5 फीसदी बढ़ा

दवा की नामी कंपनी सन फार्मा का मुनाफा तीसरी तिमाही में 5 फीसदी से बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 2126 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,170 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय और मुनाफे में बढ़ोतरी घरेलू और अमेरिकी बाजार में बेहतर बिक्री से संभव हो सका है।

निचले स्तर से शानदार रिकवरी के साथ बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर बंद

डाओ जोंस उतार-चढ़ाव के बीच अंक गिर कर बंद हुआ। नैस्डैक 3% चढ़ कर बंद हुआ। यूरोप के बाजारों में 0.5 से लेकर 1 फीसदी तक की तेजी देखी गई। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की मजबूत शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। हालाकि कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखी गई और दिन के ऊपरी स्तर के करीब बंद हुआ।

बजट से पहले बाजार में दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच मामूली बढ़त पर बंद

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। डाओ जोंस की 6 दिनों की तेजी पर विराम लग गया। डाओ जोंस 260 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। 

सन फार्मा ने Aksigen हॉस्पिटल केयर से 3 ब्रांड्स का अधिग्रहण किया

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सन फार्मा ने कारोबार विस्तार के तहत अधिग्रहण किया है। कंपनी ने मुंबई आधारित Aksigen हॉस्पिटल केयर से 3 ब्रांड्स का अधिग्रहण किया है। ये तीन ब्रांड्स डिस्परजाइम (Disperzyme), डिस्परजाइम सीडी (Disperzyme-CD0 और फ्लोगम (Phlogam) हैं।

2022 में 4.02 लाख आवास (Houses) बन कर हुए तैयार

कोरोना महामारी के बाद देश के रियल एस्टेट सेक्टर से अच्छी खबर आयी है। देश के सात बड़े शहरों - मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर), दिल्ली-एनसीआर, बेंगलूरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे और कोलकाता में साल 2022 में रियल एस्टेट कंपनियों ने चार लाख से भी ज्यादा आवासों का निर्माण कार्य पूरा किया।

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख