शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा का तीसरी तिमाही में का मुनाफा 5 फीसदी बढ़ा

दवा की नामी कंपनी सन फार्मा का मुनाफा तीसरी तिमाही में 5 फीसदी से बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 2126 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,170 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय और मुनाफे में बढ़ोतरी घरेलू और अमेरिकी बाजार में बेहतर बिक्री से संभव हो सका है।

 कंपनी की आय 9863 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,240 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 2606 करोड़ रुपये से बढ़कर 3004 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी के मार्जिन में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। तीसरी तिमाही में मार्जिन 26% से बढ़कर 26.7% हो गया है। कंपनी ने 7.50 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। तीसरी तिमाही में कंपनी का अनुसंधान और विकास यानी आरऐंडडी (R&D) पर खर्च 550 करोड़ रुपये से बढ़कर 670 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के फॉर्मूलेशन कारोबार में 7 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 3,392 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के अमेरिकी फॉर्मूलेशन कारोबार में 6 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 42.2 करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी को कंसर्ट (Concert) के प्रस्तावित अधिग्रहण के बाद कारोबार में और वृद्धि की उम्मीद है। कंपनी को डर्मैटोलोजी कारोबार में इस अधिग्रहण के बाद बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी ने हाल ही में अमेरिकी कंपनी कंसर्ट को 4,688 करोड़ रुपये में अधिग्रहण के लिए करार किया है।

(शेयर मंथन, 04 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!