शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलेम्बिक फार्मा को हाइपरटेंशन की दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी

दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा की
अर्जी के लिए मिली है। यूएसएफडीए से प्राजोसिन हाइड्रोक्लोराइड (Prazosin Hydrochloride) कैप्सूल की अर्जी के लिए मंजूरी मिली है।

 कंपनी की ओर से एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक यह दवा फाइजर कंपनी के रेफरेंस लिस्टेड ड्रग प्रोडक्ट यानी आरएलडी (RLD) मिनिप्रेस कैप्सूल के बराबर है। यह दवा 1 एमजी, 2 एमजी और 5 एमजी क्षमता में मौजूद है। प्राजोसिन हाइड्रोक्लोराइड का इस्तेमाल हाइपरटेंशन के इलाज में किया जाता है। यह दवा ब्लड प्रेशर को कम करने लिए किया जाता है। आईक्यीवीआईए (IQVIA) के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिकी बाजार में 1 एमजी, 2 एमजी और 5 एमजी दवा का सालाना कारोबार 5 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। यह आंकड़ा दिसंबर 2022 को खत्म हो हुए 12 महीनों के लिए है। एलेम्बिक फार्मा को अब तक 183 दवाओं की अर्जी के लिए मंजूरी मिल चुकी है। इसमें 160 दवाओं के लिए अंतिम मंजूरी मिल गई है वहीं 23 दवाओं के लिए यूएसएफडीए से रुआती मंजूरी मिली है। कंपनी जेनरिक फार्मा उत्पादों का उत्पादन और बिक्री करती है।

(शेयर मंथन, 09 मार्च, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!