शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार, 27 फरवरी के इंट्राडे सौदों के लिए अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) की सलाह

इंडिया इन्फोलाइन के वीपी अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने सोमवार (27 फरवरी) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold), चांदी (Silver), एमसीएक्स कॉपर (MCX Copper), क्रूड ऑयल (Crude Oil), निफ्टी (Nifty) और बैंक निफ्टी (Bank Nifty) को बेचने का सुझाव दिया है।

अनुज गुप्ता ने सोने (55650) को 55000 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने की सलाह दी है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 55950 रुपये पर रखने के लिए कहा है। चांदी (63900) के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 62600 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 64650 रुपये होगा। 

उन्होंने एमसीएक्स कॉपर (756) को 745 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने के लिए कहा है। इसमें स्टॉप लॉस का स्तर 762 रुपये का है। एमसीएक्स क्रूड ऑयल को उन्होंने 6450 रुपये में बेचने और 6250 रुपये का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 6550 रुपये का है। 

अनुज गुप्ता ने निफ्टी को 17650 रुपये पर 17380 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 17800 रुपये पर रखने के लिए कहा है। उन्होंने बैंक निफ्टी (40300) को 39500 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 40850 रुपये का है।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 27 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी