शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 6200 तक चढ़ने की उम्मीद : नीरज दीवान (Neeraj Dewan)

भारतीय शेयर बाजार में तेजी बनी हुई है और मुझे यह मजबूत नजर आ रहा है।

हालाँकि अभी यह एक सीमित दायरे में ही रहेगा। निफ्टी (Nifty) को 5850 के स्तर पर मजबूत सहारा मिल रहा है। मेरा मानना है कि जनवरी अंत तक निफ्टी 6200 के स्तर पर चढ़ सकता है। बाजार में चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में ही सौदे और निवेश करना ठीक रणनीति होगी।
मुझे नीतिगत ब्याज दरों से संबंधी पीएसयू बैंक के शेयर अच्छे लग रहे हैं। पावर फाइनेंस और पावर क्षेत्र मजबूत दिख रहे हैं। कारोबारी रियल एस्टेट और धातु क्षेत्र की कंपनियों में सौदे कर सकते हैं। निवेशक मिडकैप कैपिटल गुड्स कंपनी के शेयरों में 6-9 महीनों की अवधि का नजरिया रख कर निवेश कर सकते हैं। नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज (Neeraj Dewan, Director, Quantum Securities)
(शेयर मंथन, 04 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!