शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 5800 के ऊपर जाना कठिन : नीरज दीवान (Neeraj Dewan)

वैश्विक संकेतों और गैस की कीमत में बढ़ोतरी के चलते भारतीय शेयर बाजार अभी सकारात्मक नजर आ रहा है।
लेकिन मुझे निफ्टी (Nifty) 5800 के ऊपर जाता नहीं दिख रहा है। निफ्टी को 5800 के स्तर पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा, जबकि निफ्टी को 5500-5600 के दायरे में मजबूत सहारा मिल रहा है। रुपये के मोर्चे पर घरेलू बाजार में दबाव बना हुआ। मेरा कहना है कि जब तक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सँभलता नहीं है, तब तक घरेलू बाजार एक सीमित दायरे में रह सकता है। रुपये के सँभलने के बाद ही बाजार में नयी चाल देखने को मिल सकती है।
क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस, आईटी और निजी बैंक ठीक लग रहे हैं। कारोबारियों को सलाह है कि अभी मौजूदा स्थिति में सौदे करने से बचें। निवेशक लंबी अवधि के लिहाज से रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज (Neeraj Dewan, Director, Quantum Securities)
(शेयर मंथन, 28 जून 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!