शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) को 5900 पर मजबूत सहारा : नीरज दीवान (Neeraj Dewan)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है और अगर निफ्टी (Nifty) 6268 का स्तर तोड़ता है, तो यह 6300 तक जा सकता है।
आज कारोबार के अंत में घरेलू बाजार में मुनाफावसूली भी दिख सकती है। मेरा कहना है कि आने वाले दिनों में निफ्टी को 5900 पर मजबूत सहारा मिलेगा और निफ्टी का दायरा 5900-6350 के बीच रह सकता है। घरेलू बाजार की नजर पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर लगी हुई है। 
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और कैपिटल गुड्स ठीक लग रहें हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो 1 हफ्ते की अवधि के लिए मारुति सुजुकी  के शेयर को रखे यानी होल्ड करें। इसका लक्ष्य 1750 रुपये का है। निवेशक लंबी अवधि के लिहाज से लार्सन ऐंड टुब्रो, क्रॉम्पटन ग्रीव्स, आईसीआईसीआई बैंक और ऐक्सिक बैंक के शेयरों में गिरावट आने पर निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज (Neeraj Dewan, Director, Quantum Securities)
(शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!