शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घरेलू बाजार की नजर अमेरिकी चुनाव पर : पशुपति सुब्रमण्यम (Pisupati Subramanyam)

भारतीय शेयर बाजार की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव पर लगी हुई है।
मेरा मानना है कि रिपब्लिकन पार्टी के मिट रोमनी अगर विजयी होते हैं, तो बाजार में अच्छी उछाल देखने को मिल सकती है। ऐसी परिस्थिति में दिसंबर तक निफ्टी 5950-6050 तक जा सकता है। रोमनी की विजय से आईटी और दवा क्षेत्र को सबसे ज्यादा बल मिलने की उम्मीद है। मेरी सलाह है कि निवेशक टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक, सिप्ला और रैनबैक्सी में लंबी अवधि के लिहाज से निवेश कर सकते हैं। 
दूसरी तस्वीर यह है कि अगर बराक ओबामा दोबारा चुन कर आते हैं, तो घरेलू बाजार में कोई नकारात्मक या सकारात्मक असर नहीं दिखेगा। आने वाले दिनों में निफ्टी नीचे की ओर 5500-5650 तक जा सकता है। हालाँकि बाजार में गिरावट पूरी हो जाने के बाद बैंकिंग क्षेत्र में मजबूती आ सकती है। पशुपति सुब्रमण्यम, निवेश सलाहकार (Pisupati Subramanyam, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 06 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!