शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) के नतीजे उम्मीद से खराब : पशुपति सुब्रमण्यम (Pisupati Subramanyam)

इन्फोसिस (Infosys) के तिमाही नतीजे निराशाजनक रहे हैं।
कंपनी ने कारोबारी साल 2013-14 के लिए आय वृद्धि का खराब अनुमान पेश किया है। मुझे लगता है कि आईटी कंपनियों में जो प्रीमियम वैल्यूशन होता था। अब वह खत्म हो गया है। इन नतीजों के बाद आने वाले समय में इन्फोसिस का शेयर 2200-2150 रुपये तक जा  सकता है। निवेशकों को मेरी सलाह है कि जिनके पास इन्फोसिस के शेयर पहले से हैं। वे मुनाफावसूली कर सकते हैं। जिन्होंने ऊपरी स्तरों पर इन्फोसिस का शेयर खरीदा है, तो घाटा काट कर निकल जायें। 
अगर बाजार पर नजर डालें, तो इन्फोसिस के नतीजों का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। लेकिन आईटी क्षेत्र पर दबाव बढ़ेगा। निफ्टी (Nifty) को 5500 के स्तर पर मजबूत सहारा मिल रहा है। क्षेत्रों के लिहाज से कैपिलट गुड्स मजबूत नजर आ रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो बीएचईएल, थर्मेक्स, बीईएमएल और एलऐंडटी के शेयरों लंबी अवधि के नजरिये से निवेश किया जा सकता है। पशुपति सुब्रमण्यम, निवेश सलाहकार (Pisupati Subramanyam, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!