शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई (RBI) के कदम पर लगी घरेलू बाजार की नजर : पशुपति सुब्रमण्यम (Pisupati Subramanyam)

भारतीय शेयर बाजार नकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी का दायरा 5750-5790 के बीच रह सकता है। 
मेरा कहना है कि अगले एक महीने से अधिक अवधि में घरेलू बाजार सीमित दायरे में रह सकता है। अभी रुपये की चाल पर बाजार की दिशा तय होगी। आगामी 17 जून को आररबीआई की बैठक होने वाली है। इस बैठक में आरबीआई नीतिगत ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठाता है? मुझे नीतिगत ब्याज दरों में बदलाव की संभावना कम नजर आ रही है। इसके अलावा मानसून की स्थिति से घरेलू बाजार की दिशा तय हो सकती है। अगर साल भर की अवधि की बात करें, तो आगामी लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद बाजार की स्पष्ट दिशा पता चलेगी।
क्षेत्रों के लिहाज से सीमेंट और पावर ठीक लग रहे हैं, जबकि ऑटो पर दबाव नजर आ रहा है। निवेशकों को मेरी सलाह है कि अगर निफ्टी 5750 के नीचे जाता है, तो लंबी अवधि के नजरिये से बैंकिंग, सीमेंट और पावर क्षेत्र के शेयरों में हर गिरावट पर खरीदारी करें। पशुपति सुब्रमण्यम, निवेश सलाहकार (Pisupati Subramanyam, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 12 जून 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!