शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) के लिए 5950 का स्तर महत्वपूर्ण : नितेश चाँद (Nitesh Chand)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5950-6000 के बीच रह सकता है।

मेरा मानना है कि जब तक निफ्टी 5950 के स्तर के ऊपर है, तब तक इसकी दिशा सकारात्मक है। अगर निफ्टी 5950 के नीचे जाता है, तो इसे 5920 के स्तर पर सहारा मिलेगा। अगर बाजार में गिरावट बढ़ती है और निफ्टी 5920 के स्तर के नीचे फिसलता है, तब यह 5750 तक गिर सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी, धातु और खनन ठीक लग रहे हैं। निवेशक को मेरी सलाह है कि छोटी और लंबी की अवधि के लिए विप्रो,  बीपीसीएल और एचपीसीएल के शेयरों में खरीदारी करें। नितेश चाँद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीज (Nitesh Chand, Technical Analyst, Sykes & Ray Equities)
(शेयर मंथन, 06 फरवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!