शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) को 6200 पर कड़ी बाधा : नितेश चंद (Nitesh Chand)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6075-6125 के बीच रह सकता है।
आने वाले दिनों में निफ्टी को 6200 के स्तर पर कड़ी बाधा मिलेगी, जबकि इसको 6050 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। 
क्षेत्रों के लिहाज से धातु ठीक लग रहा है, जबकि बैंक कमजोर नजर आ रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो 1-2 दिनों की छोटी अवधि के लिए अरविंद मिल्स में 114 रुपये पर खरीदारी करें। इसमें 112 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें, जबकि इसका लक्ष्य 118-119 रुपये का होगा। लंबी की अवधि के लिए निवेशक रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन ऐंड टुब्रो, टाटा स्टील और बीएचईएल के शेयरों में खरीदारी करें। नितेश चंद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीज (Nitesh Chand, Technical Analyst, Sykes & Ray Equities)
(शेयर मंथन, 12 नवंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!